फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand naxal attack

आपस में ही भिड़े नक्सली, 14 मरे

Sat, 09 Aug 2014 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Aug 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
jharkhand naxal attack

झारखंड में भाकपा माओवादियों ने टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) नाम के शुक्रवार देर रात एक नक्सली गुट पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

विज्ञापन


प्रभात खबर के मुताबिक वारदात पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के कौडिया गांव में घटी। माना जा रहा है कि भाकपा माओवादियों ने टीपीसी से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एक साल पहले टीपीसी ने भाकपा (माओवादी) नेताओं पर हमला किया था जिसमें करीब 11 भाकपा नेता मारे गए थे।

झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंच रहे हैं। पलामू के पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने बताया कि 14 मौतों की सूचना है लेकिन अभी लाशें बरामद नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक ये खूनी भिडंत कई घंटों तक चली। झारखंड पुलिस प्रवक्ता अनुराग गुप्ता ने कहा कि,"हमारे पास घटना की सूचना है लेकिन अभी तक कोई लाश बरामद नहीं हुई है।

बिसरामपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली, मरे हुए नक्सलियों के हथियार लेकर भाग गए। पलामू के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि,"हमें मौका-ए-वारदात ऐसी खबरें मिली हैं कि नक्सलियों ने लाशों को भी साथ ले जाने की कोशिशें की हैं।"


अनुराग गुप्ता ने कहा कि,"सिक्योरिटी फोर्सेस घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, फिलहाल मुठभेड़ रुक गई है। हम लाशों को बरामद करने के लिए एक सर्च ऑपरेशन चलाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed