फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Nagar Nigam Poll: straight fight is between Congress and Bjp

झारखंड निकाय चुनाव: जश्न में डूबी बीजेपी, सभी नगर निगम पर कब्जा

Fri, 20 Apr 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Fri, 20 Apr 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Nagar Nigam Poll: straight fight is between Congress and Bjp
भाजपा-कांग्रेस

झारखंड में पांच नगर निगम सहित 34 निकायों के चुनाव की आज मतगणना हो रही है। पहली बार राज्य में पार्टी आधारित चुनाव हुए हैं। रुझान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खूंटी, पाकुड़ समेत पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की सभी नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर और मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर सीट पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के संसदीय क्षेत्र सिंहभूम में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार को जीत मिली है। इसके अलावा रामगढ़ में भाजपा के दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रचार करने का भी कोई खास लाभ नहीं मिला। यहां उनका प्रचार प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है। संथाल परगना में भी भाजपा को झटका लगा है। दुमका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। मतगणना केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के अंदर मोबाइल, पेन, कागज सहित किसी भी सामान को ले जाने की अनुमति नहीं है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, रांची नगर निगम में 49.3 फीसदी वोट पड़े थे। पहली बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हुआ था। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो और अन्य सभी पार्टियों ने मेयर और उप महापौर पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed