{"_id":"11727d174a8284c3e397c4474b3f4df1","slug":"jharkhand-murder-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में अपहृत भाई-बहन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में अपहृत भाई-बहन की हत्या
नीरज सिन्हा/रांची से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
Updated Sun, 10 Aug 2014 11:58 AM IST
झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला ज़िले में तीन दिन पहले अगवा किए गए एक शिक्षक प्रकाश टोप्पो और उनकी शिक्षिका बहन की हत्या कर दी गई है।
प्रकाश टोप्पो धनबाद के पुलिस अधीक्षक हेमंत टोप्पो के चचेरे भाई हैं।
गुमला के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि प्रकाश टोप्पो के अपहरण के बाद उनकी बहन फ़िरौती की रकम पहुंचाने गईं थी, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उन्हें भी बंधक बना लिया।
पुलिस के मुताबिक़ अभी अपहरणकर्ताओं का सुराग़ नहीं मिला है।