फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Mukti Morcha MLA will be kissing competition in Jharkhand

झारखंड के मेले में फिर होगा चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन, भाजपा ने जताई आपत्ति

Wed, 05 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Updated Wed, 05 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Mukti Morcha MLA will be kissing competition in Jharkhand

झारखंड में चुंबन प्रतियोगिता को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। डांगापाड़ा के क्षेत्रीय विधायक साइमन मरांडी ने पाकुड़ मेले में चुंबन प्रतियोगिता कराने की घोषणा की है। साइमन मरांडी ने धनबाद में ही कहा कि संताल परगना में फिर चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस घोषणा पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने कहा कि ये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति को नष्ट करने पर तुली है। साइमन पर वार करते हुए कहा कि शायद वो भूल गए हैं कि हमारे यहां रोम व लंदन जैसी पाश्चात्य सभ्यताएं नहीं चलतीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए साइमन को जनता से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि इस से पहले झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने रविवार को चुंबन प्रतियोगिता कराने को लेकर साइमन को चेतावनी दी थी। रविवार को धनबाद के तोपचांची में किसान चौपाल में कृषि मंत्री भाग लेने आए थे। खरनी मोड़ पर कुछ देर रुके थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि चुंबन प्रतियोगिता पाश्चात्य संस्कृति की प्रतीक है। इसे झारखंड में स्वीकृति नहीं दी जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि साइमन मरांडी चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन कराते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले साल भी साइमन मरांडी के विधानसभा क्षेत्र लिट्टीपाड़ा में चुंबन प्रतियोगिता को लेकर विवाद हुआ था। एक बार फिर पाकुड़ में 15 दिसंबर को साइमन ने चुंबन प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी का जिक्र किया है। दूसरी तरफ झारखंड के मंत्री ने झामुमो के विधायक को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed