फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand minority panel forms team to probe into mob lynching case news in hindi

Jharkhand: पिछले साल हुई मॉब लिंचिंग की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन, JSMC ने लिया घटना पर संज्ञान

Sun, 12 Jan 2025 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 12 Jan 2025 12:11 PM IST
सार

आठ दिसंबर को आदित्यपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सपरा में अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने शेख ताजुद्दीनकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Jharkhand minority panel forms team to probe into mob lynching case news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसवां में पिछले साल दिसंबर में एक व्यक्ति की भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) के अध्यक्ष हेदायतुल्ला खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। ऑल इंडिया माइनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने एक चिट्ठी इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसके बाद ही जेएसएमसी ने इस घटना पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए किया गया चार सदस्यीय टीम का गठन
समिति के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, हमने शनिवार को खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है और मामले की जांच करने का फैसला किया है। टीम सोमवार को कपाली का दौरा करेगी और मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना का विवरण लेगी। जेएसएमसी टीम भी कपाली टाउन काउंसिल ऑडिटोरियम में वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेगी।
विज्ञापन


जेएसएमसी के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांगी थी कार्रवाई रिपोर्ट
आठ दिसंबर को आदित्यपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सपरा में अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने शेख ताजुद्दीन की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जेएसएमसी के अध्यक्ष हेदायतुल्ला खान ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 26 दिसंबर को सरायकेला-खारसवां जिले के पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को बताया था कि उपमंडल पुलिस अधिकारी (सरायकेला) को जांच सौंपी गई है और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है जिसकी अभी भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि  घटना के करीब एक सप्ताह बाद अस्पताल में इलाज के दौरान ताजुद्दीन की मौत हुई थी। हालांकि, अबतक इस मामले में चार आरोपियों ने अदालत के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed