भाजपा के मंत्री बोले- अग्निवेश एक फ्रॉड है, कोई स्वामी नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की कथित तौर पर हुई पिटाई को झारखंड सरकार के भाजपा मंत्री सीपी सिंह ने उनकी ही एक योजना बताई है। उन्होंने कहा है कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्वामी अग्निवेश ने खुद ही इस हमले की योजना बनाई थी। वो एक फ्रॉड है, कोई स्वामी नहीं है।
उन्होंने कहा 'जहां तक मैं जानता हूं, स्वामी अग्निवेश विदेशी चंदे पर जीने वाला व्यक्ति है। वह सीधे-सादे लोगों को धोखा देने के लिए भगवा कपड़े पहनता है'।
वहीं, अग्निवेश ने भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 'गिरफ्तार किए गए लोगों को कुछ ही घंटों में छोड़ दिया गया, यह एक नाटक है। डीआईजी द्वारा दिया गया आदेश भी नकली लगता है। मैं रांची हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त या मौजूदा न्यायाधीश द्वारा जांच की मांग करता हूं। यह हत्या का प्रयास था, मेरी हत्या की जा सकती थी। यह पहले से ही योजनाबद्ध था'।
बता दें कि स्वामी अग्निवेश मंगलवार को लिट्टीपारा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम स्थल से बाहर आते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला बोल दिया और उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने अग्निवेश के कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने अग्निवेश पर हिंदुओं के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया है।
इस हमले के बाद अग्निवेश ने कहा 'मुझे लगता था कि झारखंड शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन इस घटना के बाद मेरे विचार बदल गए हैं।' पाकुड़ के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गृह सचिव को पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ हुई मारपीट की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, संथालपरगना के आयुक्त और डीआईजी मामले की जांच करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें इस घटना की अभी तक आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।
As far as I know, Swami Agnivesh is a person who survives on foreign donations. The saffron dress that he wears is to deceive the simple Indians. He is a fraud and not a Swami. He had himself planned this attack to gain popularity: CP Singh, Jharkhand Minister pic.twitter.com/P3KDgqrvFC
— ANI (@ANI) July 18, 2018