फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Man kills wife with hammer amid fight over money

झारखंड: पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, मौके पर मौत; बच्चों की फीस के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 30 Jan 2024 08:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 08:54 PM IST
सार

बच्चों की फीस को लेकर हुए विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की हथौड़े से हत्या कर दी। यह मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand: Man kills wife with hammer amid fight over money
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक दर्दनाक घटना समाने आई है। 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हथौड़े मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को पुलिस ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पति राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वारदात के लिए इस्तेमाल किए गए हथौड़े को भी बरामद कर लिया गया है। आरआईटी थाना क्षेत्र के बंतानगर स्थित घर से हथौड़े को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन


सिर पर किया हथौड़े का वार, पत्नी की मौत
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि विगत कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उससे बच्चों की स्कूल फीस के लिए पैसे की मांग कर रही थी। रविवार को दोनों के बीच ऐसे ही किसी मामले पर विवाद हुआ। उस दौरान आरोपी राजेश ने अपनी पत्नी को धक्का दिया और पास में रखे हथौड़े से सिर पर वार किया। जिसके बाद मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी राजेश ने हत्या की बात कबूली-पुलिस
पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान हालांकि बिहार के नवादा का रहने वाला आरोपी पति राजेश ने हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने कहा कि हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed