फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Man kills self after panchayat order to marry brother widow as punishment

खाप पंचायत : विधवा भाभी से विवाह का फरमान सुन देवर ने की खुदकुशी

Thu, 05 Nov 2020 01:37 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़ Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 05 Nov 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Man kills self after panchayat order to marry brother widow as punishment
panchayat - फोटो : self

झारखंड के रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के निकट गोला पुलिस थानांतर्गत एक खाप पंचायत ने एक युवक को अपनी विधवा भाभी के साथ विवाह करने का फरमान सुना दिया। इससे खिन्न युवक ने पूरबडीह गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक लव कुमार के पिता सुखलाल महतो ने बुधवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनके पुत्र का भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गांव में खाप पंचायत बैठी और उसे अपनी विधवा भाभी से ब्याह करने का अनैतिक हुक्म दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष महतो के बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पंचायत ने उनके छोटे बेटे लव को उनकी बड़ी बहू से विवाह करने का फरमान सुनाया, लेकिन इस अनैतिक संबंध के लिए वह तैयार नहीं हुआ और पूरबडीह गांव स्थित अपने मकान में मंगलवार की रात फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला थाने के थानाध्यक्ष बीएन ओझा ने बताया कि परिवार की सूचना पर पुलिस दल गांव पहुंचा और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed