फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand lohardaga woman killed with her husband called witch

झारखंड: महिला पर लगाया 'डायन' होने का आरोप, फिर पति के साथ पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 11 Dec 2020 05:55 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार संभव Updated Fri, 11 Dec 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand lohardaga woman killed with her husband called witch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड के लोहरदगा जिले में एक महिला को डायन बताते हुए उसके पति के साथ पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। यह वारदात उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड में गुरुवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि लोगों ने पहले महिला को डायन बताया और बाद में उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने महिला के पति को भी पीटा, जिससे दोनों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मृतक पति-पत्नी के बेटे से घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, पेशरार प्रखंड के पुतरार गांव में रामसेवक भगत अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। गुरुवार देर रात कुछ ग्रामीण उनके घर पहुंचे और महिला को डायन बताने लगे। इसके बाद उन्होंने महिला को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। रामसेवक ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उन्हें भी धुन डाला। इससे पति-पत्नी दोनों की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

काफी मुश्किल से पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई, लेकिन उग्रवाद प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, इस घटना की पुष्टि एसपी प्रियंका मीना ने की। उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुलिस सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed