फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand liquor scam, Prism Holography MD Vidhu Gupta arrested, sent to judicial custody

Jharkhand: झारखंड शराब घोटाला, प्रिज्म होलोग्राफी के एमडी विधु गुप्ता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Thu, 03 Jul 2025 06:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 06:34 PM IST
सार

झारखंड में शराब घोटाले की जांच तेज़ होती जा रही है। इसी सिलसिले में एसीबी ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर झारखंड में फर्जी होलोग्राम सप्लाई कर अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप है। 
 

विज्ञापन
Jharkhand liquor scam, Prism Holography MD Vidhu Gupta arrested, sent to judicial custody
फर्जी होलोग्राम सप्लाई केस में प्रिज्म कंपनी के एमडी विधु गुप्ता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसीबी ने विधु गुप्ता को पूछताछ के लिए बुलाया था। कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया। इस घोटाले में विधु गुप्ता आठवें आरोपी हैं जिन्हें एसीबी ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, प्रिज्म कंपनी के मालिक विधु गुप्ता ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं और उन पर फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने का आरोप है। उन्हीं के जरिए झारखंड में अवैध शराब कारोबार के लिए फर्जी होलोग्राम की आपूर्ति की जाती थी। इससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ। गौरतलब है कि प्रिज्म कंपनी को झारखंड सरकार से होलोग्राम आपूर्ति का करीब 52 करोड़ रुपये का ठेका मिला था, जिसके तहत 35 पैसे प्रति यूनिट की दर से होलोग्राम की आपूर्ति की गई थी। यह ठेका मिलने और कार्यान्वयन के दौरान अवैध लेन-देन और वसूली के आरोप भी सामने आए हैं। बाद में कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे की भूमिका को भी अहम माना जा रहा है। एसीबी लगातार उनसे पूछताछ कर रही है और उनके बयानों के आधार पर नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की रडार पर अभी कई और प्रभावशाली नेता और अधिकारी हैं और आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed