{"_id":"6123c20c8ebc3e79fe262142","slug":"jharkhand-life-imprisonment-to-two-convicts-of-raping-a-ten-year-old-girl-did-the-wrong-thing-by-taking-them-to-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दस साल की लड़की से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास, जंगल में ले जाकर किया था गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दस साल की लड़की से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास, जंगल में ले जाकर किया था गलत काम
Mon, 23 Aug 2021 09:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
सिमडेगा, पीटीआई
सिमडेगा, पीटीआई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:13 PM IST
सार
झारखंड की एक अदालत ने सोमवार को राज्य के सिमडेगा जिले में 10 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की सिमडेगा कोर्ट ने दुष्कर्म के दो दोषियों को सख्त सजा सुनाई। इन दरिंदों ने जून 2019 में 10 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया था। कोर्ट ने सोमवार को दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्र न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
घटना कुर्डेग थाना क्षेत्र के कसियारपानी गांव की है। पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर के आंगन में सो रही थी, जहां वह एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसी दौरान दोनों दोषियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे मोटरसाइकिल पर झारनमोर के जंगल में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन