{"_id":"5fa8ab7c8ebc3e9c0873e84e","slug":"jharkhand-jamshedpur-rape-case-a-three-year-old-girl-allegedly-raped-and-12-year-old-accused-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : जमशेदपुर में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 12 साल का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : जमशेदपुर में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 12 साल का आरोपी फरार
Mon, 09 Nov 2020 08:07 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में एक तीन बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले एक 12 साल के लड़के ने तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के परसुडीह थानांतर्गत लोको कॉलोनी में यह घटना असल में चार दिन पहले हुई थी लेकिन बच्ची के माता-पिता ने इस सिलसिले में शनिवार शाम को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी बच्चे को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी पड़ोस का 12 साल का नाबालिग लड़का है जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने बताया कि घटना चार नवंबर की है लेकिन बच्ची के पिता के शहर से बाहर रहने की वजह से प्राथमिकी दर्ज देर से दर्ज कराई गई। बच्ची के ड्राइवर पिता के जमशेदपुर पहुंचने के बाद सात नवंबर को बच्ची की मां ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बच्ची की मां का कहना है कि किराये के जिस मकान में वे रहते हैं, उसी मकान में आरोपी का परिवार भी रहता है। चार नवंबर को जब बच्ची खेल रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया और झाड़ी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी और उसके पिता लल्लू मिस्त्री फरार हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।