फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Internet services restored in clash-hit palamu district prohibitory order Relaxed Latest News Update

Jharkhand: हिंसा प्रभावित पलामू में इंटरनेट सेवाएं बहाल, धारा 144 में आंशिक छूट दी गई

Sun, 19 Feb 2023 05:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, मेदिनीनगर
एजेंसी, मेदिनीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गलत सूचनाओं और अफवाहों को प्रसारित करने के सभी प्रयासों की जांच के लिए यह फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटों में पांकी से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
Jharkhand Internet services restored in clash-hit palamu district prohibitory order Relaxed Latest News Update
पलामू हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। यहां चार दिन के बंद के बाद रविवार सुबह 10 बजे इंटरनेट सेवा शुरू की गई। दरअसल, शिवरात्रि के अवसर पर एक गेट के निर्माण को लेकर लोगों के दो समूहों के बीच झड़प के बाद 15 फरवरी को जिले के पांकी शहर में सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। यहां निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई थी।

विज्ञापन


फिलहाल हालात सामान्य
पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गलत सूचनाओं और अफवाहों को प्रसारित करने के सभी प्रयासों की जांच के लिए यह फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटों में पांकी से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


शांति समिति की बैठक हुई
इस बीच पलामू के संघर्ष प्रभावित पनकी कस्बे में शांति समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ए डोड्डे ने बताया कि जिला प्रशासन ने धारा 144 में आंशिक छूट देने का निर्णय लिया है। फिलहाल दुकानों को शाम 5-6 बजे तक ही खोलने की अनुमति है। बाद में स्थिति का विश्लेषण करने के बाद छूट को बढ़ाया जाएगा। इंटरनेट सेवाएं अब बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांति समिति के सामने जो मुद्दा उठा है, उसका निराकरण करेंगे। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ मैसेज न भेजें। स्थिति नियंत्रण में है और हालात देखते हुए धारा 144 में आंशिक छूट दी गई है, हालात के मुताबिक इसे हटाया जाएगा।


अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया
गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में पुलिस अधिकारी-कांस्टेबल सहित कई लोग घायल हो गए थे। बदमाशों ने एक पशुशाला को आग के हवाले कर दिया था। मामले में दर्ल की गई प्राथमिकी में 500 अज्ञात व्यक्तियों के साथ 145 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed