फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand INDIA alliance Ulgulan rally Live Updates Sunita Kejriwal Lalu Yadav Mallikarjun Kharge Know all

झारखंड में 'INDIA' का शक्ति-प्रदर्शन: सुनीता केजरीवाल से लेकर अखिलेश-तेजस्वी तक, भाजपा पर जमकर बरसा विपक्ष

Sun, 21 Apr 2024 03:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 03:41 PM IST
सार

झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand INDIA alliance Ulgulan rally Live Updates Sunita Kejriwal Lalu Yadav Mallikarjun Kharge Know all
उलगुलान न्याय रैली - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने एकजुटता दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में हुई। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है। 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे...।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है।
विज्ञापन


कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत का संदेश
रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनका संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों में सरकारें गिराने का काम कर रही है, हम लोकतंत्र को विफल नहीं होने देंगे। हेमंत सोरेन ने जेल से अपने संदेश को पढ़ते हुए कल्पना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेरे पति हेमंत सोरेन को चुनाव से ठीक पहले उन ताकतों ने जेल में डाल दिया, जो उनकी सरकारों के खिलाफ साजिश रच रहे थे। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन भाजपा और ऐसी ताकतों को झारखंड से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी मौजूदा चुनाव जीतती है तो यह आदिवासियों के लिए एक 'बड़ा खतरा' होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे 500, 400 सीटें कहते रहते हैं, लेकिन इस बार गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि चाहे वह पीएम मोदी हों या कोई भी हो, भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते। वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं।

देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है: मान
सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं है, बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है। आज जहां तक नजर जा रही थी वहां तक लोगों की भीड़ थी, लोगों में बहुत उत्साह था। जब बदलाव के लिए लोग चलते हैं तो ऐसी ही भीड़ दिखती है।

संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा
इस दौरान 'आप' सांसद संजय सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और पीएम मोदी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। '400 पार' का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें 'ताड़ी पार, ताड़ी पार' कहना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का संविधान चलता है और भारत तथा हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। भाजपा नागपुर के संविधान को मानते हैं। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो... मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधना नहीं बदलने देंगे।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात
INDIA ब्लॉक की 'उलगुलान न्याय महारैली' में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझ से कहा कि प्रियंका तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ED-CBI-IT विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है।

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं।

भाजपा पर अखिलेश का हमला, बोले- वे चुनाव हार चुके हैं
'उलगुलान न्याय महारैली' में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से इन्होंने आपके (झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं।

28 पार्टियों के समर्थन का दावा
गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मंच पर मौजूद रहे। 

विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा
इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

INDI Alliance: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, रांची में इंडी गठबंधन की रैली में नहीं होंगे शामिल


चंपई सोरेन ने कही यह बात
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के नेताओं के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।'

भाजपा ने किया पलटवार
इस बीच झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed