{"_id":"5ae166404f1c1b042e8b5795","slug":"jharkhand-in-chatra-accident-9-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चतरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 9 बारातियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चतरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 9 बारातियों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के चतरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 बारातियों की मौत हो गयी। सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया मोड़ के पास बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। इस घटना में कई बाराती घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इटखोरी थाना क्षेत्र के सीरिया गांव से सभी बाराती चतरा सदर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायल 6 लोगों का इलाज रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुल 20 लोग सवार थे। डॉक्टर्स का कहना है कि वाहन चालक और वाहन सवार सभी बाराती शराब के नशे में थे।
विज्ञापन