फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand If you get out without e-pass from today you will have to pay a fine

झारखंड: आज से बिना ई-पास के निकले तो देना होगा जुर्माना, जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 16 May 2021 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 May 2021 06:53 AM IST
सार

झारखंड में आज से सख्त होगी लॉकडाउन की पाबंदियां, घर से बिना ई-पास निकलने पर लगेगा जुर्माना।

विज्ञापन
Jharkhand If you get out without e-pass from today you will have to pay a fine
लॉकडाउन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झारखंड में जारी लॉकडाउन में रविवार यानी आज से पाबंदिया बढ़ाई जा रही हैं और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। अब लोगों को घर से निकलने के लिए ई-पास जरूरी होगा। लोग बिना वजह घरों से नहीं निकलें, इसके लिए यह पाबंदी लगाई गई है। यदि किसी को जरूरी काम से निकलने की जरूरत पड़ रही है, तो उन्हें अपने निजी वाहन के लिए ऑनलाइन पोर्टल epassjharkhand.nic.in के माध्यम से पास लेना होगा। 

विज्ञापन

ई-पास शनिवार से आम लोगों के लिए उपलब्ध होने लगा है। आम लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा और यहीं से पास भी जारी होगा। इसके लिए ना तो डीटीओ या परिवहन विभाग के किसी दफ्तर में जाना है और न ही किसी दलाल से मदद लेने की आवश्यकता है। रेल या हवाई जहाज पकड़ने के लिए अगर कोई निजी वाहन से जाता है, तो उसे टिकट और वैध परिचय पत्र दिखाना होगा। 

विज्ञापन

वाहन (बाइक-कार दोनों) से शहर के अंदर या राज्य के अंदर आने-जाने के लिए ई-पास अनिवार्य है। बिना पास के पकड़े जाने पर पुलिस जुर्माना वसूलेगी। स्वास्थ्य समस्या और अंतिम संस्कार के लिए आवागमन को छोड़कर सभी तरह के मूवमेंट के लिए ई-पास दिखाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने राशि मांगी तो सख्त कार्रवाई
परिवहन आयुक्त ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए लोगों को आगाह किया है कि अगर किसी ने ई-पास उपलब्ध कराने को लेकर आम लोगों से राशि की मांग की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया है कि पूरी व्यवस्था ऑनलाइन, नि:शुल्क और ऑटो जेनरेटेड है। आवश्यक सामग्रियों से संबंधित दुकानदारों को अपने वाहन पर इमरजेंसी सर्विस लिखित स्टीकर लगाने की बाध्यता रहेगी।

जाने ई-पास बनाने की पूरी प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आपको epassjharkhand.nic.in पर लॉग इन करना पड़ेगा।
  • फिर एक्टिव मोबाइल नंबर को दो बार रजिस्टर्ड करने का ऑप्शन आएगा, जिसे रजिस्टर्ड करना होगा।
  • फोन नंबर डालने के बाद आपको खुद ही एक पासवर्ड जेनरेट करना होगा।
  • पासवर्ड बनाने के लिए एक पॉलिसी बनाई गई है। यानी पासवर्ड में आपको एक कैपिटल लेटर, एक लोवर केस लेटर, एक न्यूमेरिक नंबर (0-9) और एक स्पेशल कैरेक्टर रखना अनिवार्य होगा।
  • जैसे आप पासवर्ड इस तरह बना सकते है। Hari@123
  • पुनः पासवर्ड कंफर्म करने का ऑप्शन आएगा, जिसपर आपके द्वारा बनाया गया पासवर्ड डालना होगा।
  • फिर आपके सामने झारखंड सरकार का डैशबोर्ड आएगा।
  • जिसपर फोन नंबर, पासवर्ड डालने के बाद पसर्नल जानकारी देने का ऑप्शन खुल जाएगा।
  • पसर्नल जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करने के ऑप्शन में आपको पूरी जानकारी देनी होगी।
  • डॉक्यूमेंट के लिए आपको वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का ऑप्शन दिया गया है।
  • जो भी डॉक्यूमेंट आप सब्मिट करते हैं, उसका आइडी नंबर डालना होगा।
  • पर्सनल जानकारी देने के बाद आपके पास ई-पास का ऑप्शन आएगा।
  • ई-पास चार प्रकार का जारी होगा, आपको बताना होगा कि किस प्रकार के पास की जरूरत है

बताना होगा किस प्रकार के पास की जरूरत है:

  • झारखंड से बाहर जाना चाहते हैं
  • झारखंड के ही किसी जिले में यात्रा करना चाहते हैं
  • अपने ही जिले की किसी दूसरी जगह पर जाना चाहते हैं
  • क्या आप जाकर वापस भी आएंगे। ये भी बताना होगा।

इन कार्यों के लिए बनेंगे पास 
एग्रीकल्चर, हेल्थ, फूड, कंस्ट्रक्शन, मैनुफैक्चिरिंग, शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed