फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: IAS officer Pooja Singhal's suspension revoked after bail in money laundering case

Jharkhand: आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को राहत, धन शोधन मामले में जमानत के बाद निलंबन रद्द

Wed, 22 Jan 2025 10:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 Jan 2025 10:24 AM IST
सार

ईडी ने राज्य के खान विभाग में पूर्व सचिव सिंघल पर धन शोधन का आरोप लगाया था। एक विशेष अदालत ने पिछले साल सात दिसंबर को उन्हें जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
Jharkhand: IAS officer Pooja Singhal's suspension revoked after bail in money laundering case
पूजा सिंघल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिली है। धनशोधन मामले (मनी लॉन्ड्रिंग) में दो साल से अधिक समय से जेल में बंद  की पूजा सिंघल को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है। झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


12 मई 2022 को निलंबित कर किया गया था
पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद 12 मई 2022 को निलंबित कर दिया गया था। मामला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
विज्ञापन


अधिसूचना में क्या कहा गया?
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से मंगलवार शाम को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, 'निलंबन समीक्षा समिति द्वारा उचित विचार-विमर्श के बाद की गई सिफारिशों के आलोक में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत पर रिहा होने के बाद सात दिसंबर 2024 से सेवा में बहाल कर दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में सेवाएं देंगी
अधिसूचना के अनुसार सिंघल कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में सेवाएं देंगी। ईडी ने राज्य के खान विभाग में पूर्व सचिव सिंघल पर धन शोधन का आरोप लगाया था। एक विशेष अदालत ने पिछले साल सात दिसंबर को उन्हें जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed