{"_id":"639c88e7cf02726ae31b44fa","slug":"jharkhand-horse-trading-case-ed-summons-mla-anoop-singh-for-questioning-on-december-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: विधायक खरीद-फरोख्त मामला, ईडी ने कांग्रेस एमएलए अनूप सिंह को पूछताछ के लिए भेजा समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: विधायक खरीद-फरोख्त मामला, ईडी ने कांग्रेस एमएलए अनूप सिंह को पूछताछ के लिए भेजा समन
Sat, 17 Dec 2022 12:23 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:23 AM IST
सार
ईडी ने पिछले महीने विधायक अनूप सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने विधायक के बयान पर दर्ज जीरो एफआईआर को आधार बनाया है।
विज्ञापन
ईडी दफ्तर रांची
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में मनी लॉड्रिंग की जांच के सिलसिले में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी ने अनूप सिंह को 24 दिसंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। अनूप सिंह बेरमो क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन
बता दें, ईडी ने पिछले महीने विधायक अनूप सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने विधायक के बयान पर दर्ज जीरो एफआईआर को आधार बनाया है। ईडी ने दो अन्य मामलों में भी जांच शुरू की है, जिसमें घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
अनूप सिंह ने लगाया था पेशों की पेशकश का आरोप
अनूप सिंह ने 31 जुलाई को अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी ने हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश में शामिल होने के लिए उन्हें भी पैसों की पेशकश की थी। तीन विधायकों को 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 49 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अनूप सिंह के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
आयकर विभाग की टीम ने पिछले महीने कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के रांची, पटना और बेरमो स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग की टीम को छापेमारी में कई दस्तावेज मिले थे, जो अपने साथ ले गई थी। बाद में अनूप सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, अनूप सिंह ने कर चोरी की बात से इनकार किया था। फिलहाल मामले में आयकर विभाग की जांच चल रही है।
गौरतलब है कि 31 जुलाई को, पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और इनकी कार से लाखों की नकदी बरामद हुई थी। तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी एक एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया था। हालांकि, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की कोशिश करने के आरोपों का खंडन किया था।