फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand High Court summons Home Secretary and DGP in acid attack case

एसिड अटैक मामले में जांच से नाखुश हाईकोर्ट, गृह सचिव और डीजीपी को भेजा समन

Sat, 07 Nov 2020 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 07 Nov 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand High Court summons Home Secretary and DGP in acid attack case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एसिड अटैक के एक मामले में समन भेजा है। अदालत ने दोनों अधिकारियों को यह समन पिछले साल हजारी भाग में एक नाबालिग युवती पर हुए एसिड हमले में पुलिस की जांच पर चिंता जाहिर करते हुए भेजा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रविरंजन और एसएन प्रसाद की पीठ ने कहा था कि ऐसा लगता है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। अदालत ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की, 'पुलिस ने मामले की जांच उचित तरीके से नहीं की है।'
विज्ञापन



अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हजारीबाग में स्कूल से घर लौटते हुए एक 13 वर्षीय किशोरी पर एसिड से हमला कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अदालत ने गृह सचिव और डीजीपी को मामले की सुनवाई की अगली तारीख यानी 27 नवंबर को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया। अदालत इस मामले की सुनवाई अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज द्वारा मुख्य न्यायाधीश को भेजी गई एक प्रेस रिपोर्ट का संज्ञान लेकर कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed