{"_id":"5fa684858ebc3e9bb2207e0e","slug":"jharkhand-high-court-summons-home-secretary-and-dgp-in-acid-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक मामले में जांच से नाखुश हाईकोर्ट, गृह सचिव और डीजीपी को भेजा समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक मामले में जांच से नाखुश हाईकोर्ट, गृह सचिव और डीजीपी को भेजा समन
Sat, 07 Nov 2020 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एसिड अटैक के एक मामले में समन भेजा है। अदालत ने दोनों अधिकारियों को यह समन पिछले साल हजारी भाग में एक नाबालिग युवती पर हुए एसिड हमले में पुलिस की जांच पर चिंता जाहिर करते हुए भेजा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रविरंजन और एसएन प्रसाद की पीठ ने कहा था कि ऐसा लगता है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। अदालत ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की, 'पुलिस ने मामले की जांच उचित तरीके से नहीं की है।'
विज्ञापन
अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हजारीबाग में स्कूल से घर लौटते हुए एक 13 वर्षीय किशोरी पर एसिड से हमला कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद अदालत ने गृह सचिव और डीजीपी को मामले की सुनवाई की अगली तारीख यानी 27 नवंबर को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया। अदालत इस मामले की सुनवाई अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज द्वारा मुख्य न्यायाधीश को भेजी गई एक प्रेस रिपोर्ट का संज्ञान लेकर कर रही है।