{"_id":"617822695aae4537710cd3d8","slug":"jharkhand-high-court-judge-subhash-chand-takes-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हाई कोर्ट में एक और जज की नियुक्ति, जस्टिस सुभाष चांद ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हाई कोर्ट में एक और जज की नियुक्ति, जस्टिस सुभाष चांद ने ली शपथ
Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM IST
सार
इसी महीने हाई कोर्ट को चार नए जज मिले थे। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, जस्टिस अंबुज नाथ, जस्टिस नवनीत कुमार और जस्टिस संजय प्रसाद के रूप में नए जजों ने शपथ ली थी।
विज्ञापन
जज ने ली शपथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने मंगलवार को जस्टिस सुभाष चांद को शपथ दिलाई। 11 अक्टूबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से इनका तबादला झारखंड हाई कोर्ट में हुआ था। इसी के साथ अब हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई है। यहां कुल स्वीकृत पद 25 हैं।
विज्ञापन
सुभाष चांद ने 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने 1988 में कानून में स्नातकोत्तर किया है। 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
मई 2001 को वे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियुक्त किए गए। 4 जनवरी 2012 को इन्होंने उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया। 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में इन्हें प्रोन्नति मिली।
विज्ञापन
इसी महीने हाई कोर्ट को चार नए जज मिले थे। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, जस्टिस अंबुज नाथ, जस्टिस नवनीत कुमार और जस्टिस संजय प्रसाद के रूप में नए जजों ने शपथ ली थी। इन्हें चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने शपथ दिलाई थी।