फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand High Court asks CBI to take over probe in Games embezzlement case

झारखंड: उच्च न्यायालय ने खेलों के आयोजन में ‘गबन’ मामले में सीबीआई जांच के दिए आदेश

Tue, 12 Apr 2022 04:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Apr 2022 04:23 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने पहले ही मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने कहा कि एसीबी मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है और राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए गये खेलों के एक दशक से अधिक समय के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
Jharkhand High Court asks CBI to take over probe in Games embezzlement case
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में 34वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में जनता के पैसे के कथित गबन की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से अपने हाथ में लेने का सोमवार को आदेश दिया।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने 2018 में सुशील कुमार सिंह द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। राजधानी रांची में 2011 में राज्य द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल घोटाले की त्वरित जांच की मांग की गई थी।
विज्ञापन


खंडपीठ ने पहले मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने कहा कि एसीबी मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है और राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए गये खेलों के एक दशक से अधिक समय के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील कुमार सिंह ने अपनी याचिका में उल्लेख किया था कि राज्य में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी में 28.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा जनता का पैसा बर्बाद किया गया था, उन्होंने खेल उपकरण और सहायक उपकरण की ऊंची कीमतों का हवाला देकर धन का गबन करने का आरोप लगाया था।


इस समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद आरके आनंद, महासचिव एसएम हाशमी और कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक थे। एनजीओसी के तत्वावधान में होटवार में बने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को 234 एकड़ भूमि में फैले 600 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के शासनकाल में हुई थी। खेल परिसर के भीतर कुल नौ अलग-अलग स्टेडियम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed