फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 'Healthy Women-Empowered Family' campaign launched, Governor and CM participate

Jharkhand: 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल व CM रहे शामिल, PM मोदी ने ऑनलाइन दिया संदेश

Wed, 17 Sep 2025 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

Jharkhand: पीएम ने बताया कि मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की गंभीरता पर चिंता जताई

विज्ञापन
Jharkhand: 'Healthy Women-Empowered Family' campaign launched, Governor and CM participate
मंच पर मौजूद राज्यपाल व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल से राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में चलेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, स्वास्थ्य सचिव, उपायुक्त और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन जुड़े और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोई मां छूट न जाए, कोई बेटी छूट न जाए, यही सरकार का संकल्प है। पीएम ने बताया कि मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की गंभीरता पर चिंता जताई और बताया कि विशेष क्लीनिक खोले गए हैं तथा अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। साथ ही उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन


पढ़ें: 300 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत सोरेन बोले- शिक्षा से बदलेगा राज्य का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है और अबुआ स्वास्थ्य योजना इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में जल्द ही रिम्स-2 अस्पताल बनाया जाएगा ताकि स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हों। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका लक्ष्य है कि स्वस्थ नारी के माध्यम से सशक्त परिवार और मजबूत समाज का निर्माण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed