फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Guv meets senior govt officials takes stock of security arrangements Latest News Update

Jharkhand: सियासी उठापटक के बीच झारखंड के राज्यपाल ने की अहम बैठक, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Tue, 30 Jan 2024 04:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

इससे पहले ईडी ने सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को मौके पर नहीं मिले, लेकिन ईडी की टीम ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
Jharkhand Guv meets senior govt officials takes stock of security arrangements Latest News Update
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की तलाशी के बाद उभरती राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राधाकृष्णन ने राजभवन में मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार समेत अन्य लोगों को बुलाया और विस्तार से कानून व्यवस्था के बारे में बात की।

विज्ञापन


किसने क्या कहा?

  • उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में अतिरिक्त 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय सहित रांची के प्रमुख इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 
  • विज्ञापन
  • सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (रांची) उत्कर्ष कुमार ने बताया कि हमने सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में (सीआरपीसी की धारा 144 के तहत) निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि यहां कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रहे। हमने राज्य की राजधानी में इन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर लोगों की भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।


दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी
इससे पहले ईडी ने सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को मौके पर नहीं मिले, लेकिन ईडी की टीम ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी कार भी जब्त की गई हैं। 



ईडी के हाथ लगे कुछ अहम दस्तावेज
ईडी ने दक्षिणी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के बंगले पर छापेमारी की और ईडी की टीम करीब 13 घंटे तक बंगले में मौजूद रही। ईडी की टीम झारखंड में जमीन घोटाले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन के बंगले पर पहुंची थी। ईडी ने बंगले से नकदी के साथ ही एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्लू कार और एक अन्य कार के साथ ही कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमंत सोरेन ने ईडी को बताया है कि वह बुधवार को रांची स्थित आवास पर मिलेंगे। 

कई समन के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन
जमीन घाटाले में पूछताछ के लिए ईडी हेमंत सोरेन को कई बार समन जारी कर चुकी है। हालांकि कई समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए। बीते दिनों ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके सरकारी आवास पर कई घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने फिर से समन जारी कर 29 या 30 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। शनिवार को हेमंत सोरेन के दिल्ली पहुंचने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद ईडी की टीम दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन हेमंत सोरेन वहां भी नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed