फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand govt announces Rs 50 Lakh each to women hockey players Salima Tete and Nikki Pradhan

इनाम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की

Sat, 07 Aug 2021 01:47 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Aug 2021 01:47 AM IST
सार

झारखंड सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Jharkhand govt announces Rs 50 Lakh each to women hockey players Salima Tete and Nikki Pradhan
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को टोक्यो ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सोरेन ने कहा कि पदक भले ही हाथ नहीं आया, लेकिन जिस तरह से भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन की टीम के खिलाफ लड़ाई लड़ी वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन


इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का अपना पहला ओलंपिक पदक हासिल करने का सपना अधूरा रह गया क्योंकि उन्हें कांस्य प्ले-ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मजबूत टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने कहा, 'मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं। झारखंड की बेटियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सरकार अपने पूर्व के फैसले को संशोधित कर 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी और उनके पैतृक घरों को पक्के मकानों में तब्दील कराएगी।’

सिमडेगा जिले के बड़किचापार गांव की सलीमा टेटे (19) और खूंटी के हेसल गांव की निक्की प्रधान (27) उस महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने टोक्यो में इतिहास रचा।झारखंड सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिए जाएंगे।


सोरेन ने कहा कि हालांकि टीम कांस्य पदक नहीं जीत सकी, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन ने दिल जीत लिया है और झारखंड सरकार खिलाड़ियों के पुश्तैनी मिट्टी के घरों को पक्का बनवाकर देगी। सोरेन ने कहा कि उन्होंने झारखंड के लोगों के साथ खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य के खेलों के लिए खिलाड़ियों के कौशल को सुधारने के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed