{"_id":"eae3ab7c-e968-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jharkhand-governor-recommends-revocation-of-president-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश
रांची/एजेंसी
Updated Wed, 10 Jul 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने केंद्र सरकार से प्रदेश में लागू राष्ट्रपति शासन को हटाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने यह कदम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा राज्य में नई सरकार के गठन का दावा किए जाने के बाद उठाया।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह सिफारिश झामुमो के नेतृत्व में गठित नए गठबंधन द्वारा सरकार के गठन का दावा करने के चलते की गई है।
गठबंधन ने 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्यपाल की सिफारिश के बाद अब केंद्र प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने का ऐलान कर सकता है।
झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल को समर्थक विधायकों की लिस्ट सौंपी थी और प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया।
प्रदेश में 9वीं सरकार के गठन के लिए झामुमो को कांग्रेस, राजद, छोटी पार्टियों के अलावा कुछ निर्दलीय भी समर्थन दे रहे हैं।
8 जनवरी को झामुमो ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, इसके चलते प्रदेश में 18 जनवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। राष्ट्रपति शासन की अवधि 18 जुलाई को खत्म हो रही है।
विज्ञापन