{"_id":"59e3089b4f1c1b86698b5e47","slug":"jharkhand-government-will-soon-introduce-health-cards-to-15-lakh-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड सरकार की नई स्कीम, 15 लाख गायों का बनेगा हेल्थ कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड सरकार की नई स्कीम, 15 लाख गायों का बनेगा हेल्थ कार्ड
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झारखंड सरकार जल्द ही प्रदेश की 15 लाख गायों के लिए हेल्थ कार्ड जारी करने वाली है। केंद्र सरकार की पशुधन संजीवनी स्कीम के तहत इन गायों का पंजीकरण किया जाएगा, जिसका उद्देश्य मवेशियों के स्वास्थ्य का ब्योरा रखना है। झारखंड इस प्रकार की स्कीम लॉन्च करने वाला देश का पहला प्रदेश है।
विज्ञापन
इसके तहत मवेशियों की उत्पादकता को प्रमोट किया जाएगा। झारखंड में मादा मवेशियों की संख्या 48 लाख है, जिसमें से 41.94 लाख केवल गाय हैं। जिसमें 15 लाख गायों समेत 18 लाख मवेशी ऐसी हैं जो दूध देती हैं। पहले पड़ाव में इन सभी को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें: लोन न चुकाने की वजह से रोकी खाते की रकम, परेशान किसान ने की आत्महत्या
विज्ञापन
इसके लिए केंद्र सरकार पहले ही 1.57 करोड़ रुपये का फंड जारी कर चुकी है। इसी प्रोजेक्ट के तहत मवेशियों को आधार की तरह ही 12 डिजिट का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस स्कीम के लिए झारखंड सरकार भी 1.04 करोड़ रुपये दे रही है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार पहले ही 70 हजार गायों का यूआईडी नंबर जारी कर चुकी है, जिससे मवेशियों के गैर कानूनी ट्रांसपोर्टेशन को रोका जा सके। राज्य में मवेशियों के गैर कानूनी खरीद फरोख्त को रोकने के लिए सरकार ने इस साल 27 मार्च को एक आदेश जारी किया था।
जिसमें राज्य में सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया गया था। इस आदेश के बाद प्रशासन राज्य भर में अब तक 1000 अवैध बूचड़खानों को बंद करा चुका है।