फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand government rameshwar oraon reply on pm modi allegation for corruption

Jharkhand: 'हम ईमानदारी से सरकार चला रहे', प्रधानमंत्री के आरोपों पर झारखंड सरकार ने दी सफाई

Mon, 16 Sep 2024 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2024 03:45 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि 'झामुमो के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी झामुमो को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं।'

विज्ञापन
jharkhand government rameshwar oraon reply on pm modi allegation for corruption
रामेश्वर उरांव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला था। अब प्रधानमंत्री के आरोपों पर झारखंड सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि हम पूरी ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं। 
विज्ञापन


झारखंड के वित्त मंत्री ने दी सफाई
रामेश्वर उरांव ने कहा कि 'उदाहरण के साथ आरोप लगाए जाने चाहिए। हम कोई पैसा नहीं लूट रहे हैं। हम सरकार पूरी ईमानदारी से चला रहे हैं और लोगों के कल्याण पर पैसा खर्च कर रहे हैं।' झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि 'दोनों पार्टियों के बीच सीटों को घटाने या बढ़ाने से फायदा नहीं होगा।  पिछली बार का झामुमो-कांग्रेस का गठबंधन सफल रहा औऱ इससे दोनों पार्टियों को फायदा होगा। अभी तक राजद को कितनी सीटें दी जानी हैं, इसे लेकर भी फैसला नहीं हुआ है।' 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने लगाए थे ये आरोप
जमशेदपुर की रैली में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी राजद झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये झामुमो वाले, जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 'झामुमो के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी झामुमो को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल झामुमो का भी हो रहा है।'


उन्होंने कहा कि 'झामुमो ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जल, जंगल और जमीन... सबमें भ्रष्टाचार किया है। मैं वादा करता हूं कि झारखंड में कुछ महिनों के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सारे मामलों की जांच करवाई जाएगी। साथियों, वादे करना और उसे पूरा करना... ये सिर्फ बीजेपी ही करती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed