{"_id":"2c507a94ab941496404c973f64cffa29","slug":"jharkhand-gold-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी में मिला 12 करोड़ का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी में मिला 12 करोड़ का सोना
अमर उजाला
Updated Sat, 26 Oct 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में एक पानी की टंकी से 12 करोड़ रुपए का सोना मिला है। सोने के इन जेवरातों को पानी की टंकी में पाकर पुलिस की टीम भी हैरत में है।
विज्ञापन
क्या था मामला
फेलिन तूफान के बीच दुकान बंद होने के कारण रांची के आनंद ज्वेलर्स के यहां 12 करोड़ के सोने की चोरी हुई थी। इस मामले में न तो चोरों को पकड़ा गया था न ही माल बरामद हुआ।
विज्ञापन
लेकिन रांची पुलिस को शुक्रवार को 12 करोड़ का वह सारा सोना पानी की टंकी में मिला। ये जेवरात दुकान के ऊपर बनी पानी की टंकी से मिले। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
सुनते ही बेहोश हो गया मालिक
जानकारी के मुताबिक पुलिस को रात में आनंद ज्वेलर्स की छत पर बनी पानी की टंकी में ही जेवरात रखे होने की सूचना मिली। तुरंत कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टंकी की तलाशी में पांच बैग मिले। इनमें 14 बक्से थे। जैसे ही ये बक्से खोले गए, दुकान मालिक सुशील कुमार गुप्ता बेहोश हो गए।
कर्मचारियों पर शक
कर्मचारियों पर शक पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुछ सदस्यों के बारे में पता चला है। उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी। आशंका है कि दुकान का कोई कर्मचारी चोरी में शामिल था। संभव है कि दुकान मालिक के साथ किसी का कोई पुराना विवाद रहा हो। उसी ने यह चोरी की हो। पुलिस अब कई और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।