फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Girl found hanging from a tree in Dumka One accused has been arrested Police Updates

झारखंड: दुमका में एक और वारदात, पेड़ से लटका मिला बच्ची का शव, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 03 Sep 2022 10:02 PM IST
सार

दुमका पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। सभी तथ्यों और अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jharkhand Girl found hanging from a tree in Dumka One accused has been arrested Police Updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका में अंकिता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और एक और घटना ने तहलका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि दुमका में एक और नाबालिग की मौत हो गई है। बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला है। दुमका पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। सभी तथ्यों और अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामला विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा का है। आदिवासी समुदाय की मृतक बच्ची की उम्र 14 साल बताई जा रही है। वह रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, बच्ची दुमका के जामा स्थित अपनी मौसी के घर काम करती थी। इस दरम्यान उसकी दोती अरमान अंसारी नाम के एक युवक से हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची गर्भवती थी और जब उने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गई।

सीएम ने जताया शोक
घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुमका की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने दुमका पुलिस को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को शक्ति प्रदान करे। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि घटना कहां नहीं होती। विपक्ष ने इस पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। 

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने एक ट्विटर पोस्ट में दावा किया कि आरोपी द्वारा बलात्कार के बाद लड़की को फांसी दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आप किसे बचा रहे हैं? शर्म करो! आप और आपकी पुलिस जो कुछ भी छिपाएगी, हमें इंसाफ दिलाएंगे। उन्होंने एक ट्ववीट में लिखा, 'दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ़्तारी हो गई है। और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?' सोरेन पर हमला बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि झारखंड में जब रिसोर्ट पॉलिटिक्स से समय मिले, तो ध्यान दे दीजिएगा। 

 

एक के बाद एक वारदातों से मचा हड़कंप
इससे पहले 23 अगस्त को शाहरुख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। किशोरी ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया था। इसके बाद 28 अगस्त को रांची में एक 15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 26 वर्षीय व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने की भी खबर सामने आई थी। दोनों मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed