{"_id":"5b4c11954f1c1b3e748b50f7","slug":"jharkhand-gangrape-main-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: खूंटी में 5 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: खूंटी में 5 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी, जमशेदपुर
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के खूंटी में पांच महिलाओं से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को सिंहभूम जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी क्रांति कुमार ने बताया कि सरायकेला-खरसवां जिले के लुदुबेड़ा गांव के रहनेवाले बाजी समद को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पाया कि समद बनवाई गांव के पास देखा गया था। इसके बाद सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने दबिश देकर समद को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने जांच में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गौरतलब है कि 19 जून को एक एनजीओ में काम करने वाली पांच महिलाओं के साथ बंदूक के दम पर कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।