फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Four thugs arrested for extorting money from medical stores by posing as fake ACB officers

Jharkhand: फर्जी ACB अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर से करते थे उगाही, चार ठग गिरफ्तार; फर्जी मुहर बरामद

Thu, 11 Sep 2025 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Sep 2025 08:22 PM IST
सार

Jharkhand: पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से मेडिकल दुकानदारों और अन्य व्यवसायियों को इसी तरीके से ठगते आ रहे थे। इस खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Jharkhand: Four thugs arrested for extorting money from medical stores by posing as fake ACB officers
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार ठग खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताकर मेडिकल दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नं० JH02AJ-7476) पर "एंटी करप्शन" का बोर्ड लगाकर और गले में नकली आईडी कार्ड डालकर वे गांव पहुंचे थे। फॉर्मल ड्रेस और पुलिस के लाल जूते पहनकर दुकानदारों से लाइसेंस जांचने के नाम पर 10-10 हजार रुपये की उगाही कर ली।

विज्ञापन

घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांटो खुर्द गांव की है। वसूली के दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी शिवम गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो समेत चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढ़ें; शेखपुरा में दो महीने की गर्भवती महिला के बंध्याकरण का मामला; ऐसे खुली लापरवाही की पोल; हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदुवीर राम, महेश कुमार पासवान, आयोध्या नारायण पासवान और धनेश्वर राम के रूप में हुई है, जो हजारीबाग, बोकारो और चतरा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चार नकली एसीबी आईडी कार्ड, फर्जी मुहर, पुलिस के चार जोड़े जूते, स्कॉर्पियो वाहन और 2500 रुपये नकद बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से मेडिकल दुकानदारों और अन्य व्यवसायियों को इसी तरीके से ठगते आ रहे थे। इस खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed