फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Foundation Day 2022 PM Modi Paid Tribute To Birsa Munda on Birth Anniversary

Jharkhand : झारखंड का 22वां स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं रांची, बिरसा मुंडा को दीं श्रद्धांजलि

Tue, 15 Nov 2022 10:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Nov 2022 10:42 AM IST
सार

झारखंड आज अपना 22वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Jharkhand Foundation Day 2022 PM Modi Paid Tribute To Birsa Munda on Birth Anniversary
राष्ट्रपति मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड आज अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आज बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम सोरेन झारखंडवासियों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर ट्वीट कर राज्य  के नागरिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं बल्कि वह हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


आज दोपहर 12.30 पर शुरू होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 350 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए 5000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
वहीं स्थापना दिवस के मौके पर सीएम सोरेन राज्यवासियों को 7,319 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे मोरहाबादी में आयोजित राजकीय मुख्य समारोह में कई नई योजनाओं को भी लांच करेंगे। मुख्यमंत्री 5443 करोड़ की 147 योजनाओं का शिलान्यास और 1876 करोड़ की 222 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इतना ही नहीं लाभुकों के बीच दो हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed