फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: found after outside dead cow Mob thrashes man's house set on fire

झारखंडः गोहत्या के शक में युवक की बेहरमी से पिटाई, फूंका घर 

Wed, 28 Jun 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 28 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: found after outside dead cow Mob thrashes man's house set on fire
fire

झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी इलाके में युवक के घर के बाहर गाय का मृत बछड़ा मिलने के बाद बवाल मच गया। हिंसक भीड़ ने आग- बबूला होकर उस युवक की बेहरमी से पिटाई की। मगर जब इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना बिरिया हटियाटंद गांव की है। पीड़ित युवक की पहचान उस्मान अंसारी के रूप में की गई है। घटना के बाद लोगों में रोष इतना अधिक फैल गया कि इलाके में फायरिंग होने के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गौहत्या के आरोपी अंसारी और उसके परिवार को हिंसक भीड़ से बचाया। लोगों का रोष इस कदर था कि जब पुलिस ने घायल अंसारी को हॉस्पीटल ले जाने लगी तो भीड़ ने उसका भी विरोध किया। 
विज्ञापन


लोगों का आक्रोश और स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को लाठीचार्ज के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद बंधक बनाये गये व्यक्ति व उसके घरवालों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। हवाई फायरिंग से भीड़ तो भाग गयी, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed