{"_id":"61f754b855a4791c7e7b957f","slug":"jharkhand-former-mp-ravindra-rai-convoy-attacked-in-bokaro","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बोकारो में भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर हमला, गाड़ी पर किया गया पथराव, ड्राइवर और बॉडीगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बोकारो में भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर हमला, गाड़ी पर किया गया पथराव, ड्राइवर और बॉडीगार्ड को पीटा
Mon, 31 Jan 2022 08:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:47 AM IST
सार
हमले के बाद प्रो. रवींद्र राय किसी तरह से जान बचाकर निकले। सभी प्रदर्शनकारी भाषायी विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
झारखंड के बोकारो में पूर्व सांसद पर हमला
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड के बोकारो में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब कोडरमा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रवींद्र राय के काफिले पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना रविवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पूर्व सांसद बोकारो के रास्ते धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान तेलमोच्चा दामोदर पुल के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। वाहन पर पथराव भी किया। इसमें वाहन के शीशे टूट गए। चालक और अंगरक्षक को उतारकर मार-पीट की गई। इस मामले को लेकर चास के मुफ्फसिल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शकारियों की थी ये मांग
भोजपुरी, मगही व अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल किए जाने के खिलाफ ये सभी प्रदर्शनकारी आंदोलन कर रहे थे। सभी ने सांसद से मांग की कि इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा में न शामिल किया जाए। इसके बाद सांसद ने आश्वासन देते हुए कहा कि ठीक है हम इस मसले पर मंत्री से बात करेंगे लेकिन इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन