{"_id":"5f165c2f7584e50c95740e19","slug":"jharkhand-former-director-general-of-police-family-dispute-sent-to-mediation-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पूर्व पुलिस महानिदेशक का पारिवारिक विवाद मध्यस्थता केन्द्र भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पूर्व पुलिस महानिदेशक का पारिवारिक विवाद मध्यस्थता केन्द्र भेजा गया
Tue, 21 Jul 2020 08:38 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय का पारिवारिक विवाद सोमवार को मध्यस्थता केन्द्र भेज दिया गया। अपर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत में पूर्व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय एवं उनके बेटे शुभांकर पांडे की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान सुलह कराने की पेशकश की गई। जिसके बाद अदालत ने पांडेय के परिवार एवं उनकी बहू के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने के लिए मामले को मध्यस्थता केन्द्र भेज दिया।
विज्ञापन
सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) एके राय ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद अदालत ने मामले को मध्यस्थता केन्द्र भेज दिया। मध्यस्थता की तारीख 28 जुलाई निर्धारित की गई है। मध्यस्थता में दोनों के बीच जो भी समझौता होगा अथवा मध्यस्थता के प्रयास यदि विफल होंगे तो उसके बाद अदालत याचिका पर सुनवाई करेगी। इसके लिए अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख तीन अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन
पूर्व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय की पुत्रवधु रेखा मिश्रा ने पिछले महीने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने सास, ससुर एवं पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।