{"_id":"6219defaba13744ebb6cfe4d","slug":"jharkhand-former-cm-raghubar-das-to-face-difficulties-acb-files-pr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: टी-शर्ट, मिठाई और टॉफी घोटाले की जांच बढ़ी आगे, एसीबी ने पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ बिठाई प्राथमिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: टी-शर्ट, मिठाई और टॉफी घोटाले की जांच बढ़ी आगे, एसीबी ने पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ बिठाई प्राथमिक जांच
Sat, 26 Feb 2022 03:40 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/रांची
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/रांची
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 26 Feb 2022 03:40 PM IST
सार
वर्ष 2016 में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में हुई अनियमितता को लेकर शुक्रवार की शाम को एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर प्रिलिमनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज कर ली है। गत तीन फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की विभिन्न शिकायतों पर एसीबी को जांच के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी थी।
विज्ञापन
Raghubar Das
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2016 में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में हुई अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार की शाम को एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ प्राथमिक जांच बिठाई है। डीएसपी नवीन कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में अगर अनियमितताओं से जुड़े तथ्य मिलते हैं तो एसीबी सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध करेगी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
वर्ष 2016 में 13 से 15 नवंबर के बीच आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम और विद्यालयों में बच्चों को टी-शर्ट, मिठाई और टॉफी का वितरण किया गया था। इस पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने की बात सामने आई थी। गत तीन फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की विभिन्न शिकायतों पर एसीबी को जांच के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी थी।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल विचाराधीन
बता दें कि इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक पीआईएल सुनवाई के लिए विचाराधीन है। इस मामले में पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य को बर्बाद करने वाले घोटाले की सीबीआई या एनसीबी से जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह घोटला मैनहार्ट घोटाले से भी गंभीर है। इस मामले की जांच सीबीआई या एसीबी करे ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और घोटाले के दोषी बच न पाएं। उन्होंने यह भी कहा थी कि सीबीआई से मामले की जांच इसलिए कराई जा सकती है क्योंकि टी-शर्ट की खरीद का मामला दो राज्यों रांची और पंजाब से संबंधित है।
विज्ञापन