फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Former CM Raghubar Das to face difficulties, ACB files PR

Jharkhand: टी-शर्ट, मिठाई और टॉफी घोटाले की जांच बढ़ी आगे, एसीबी ने पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ बिठाई प्राथमिक जांच

Sat, 26 Feb 2022 03:40 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/रांची
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/रांची Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 26 Feb 2022 03:40 PM IST
सार

वर्ष 2016 में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में हुई अनियमितता को लेकर शुक्रवार की शाम को एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर प्रिलिमनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज कर ली है। गत तीन फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की विभिन्न शिकायतों पर एसीबी को जांच के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी थी।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Former CM Raghubar Das to face difficulties, ACB files PR
Raghubar Das - फोटो : PTI

विस्तार

वर्ष 2016 में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में हुई अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार की शाम को एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ प्राथमिक जांच बिठाई है। डीएसपी नवीन कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में अगर अनियमितताओं से जुड़े तथ्य मिलते हैं तो एसीबी सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध करेगी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
वर्ष 2016 में 13 से 15 नवंबर के बीच आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम और विद्यालयों में बच्चों को टी-शर्ट, मिठाई और टॉफी का वितरण किया गया था। इस पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने की बात सामने आई थी। गत तीन फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की विभिन्न शिकायतों पर एसीबी को जांच के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी थी।
विज्ञापन


झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल विचाराधीन
बता दें कि इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक पीआईएल सुनवाई के लिए विचाराधीन है। इस मामले में पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य को बर्बाद करने वाले घोटाले की सीबीआई या एनसीबी से जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह घोटला मैनहार्ट घोटाले से भी गंभीर है। इस मामले की जांच सीबीआई या एसीबी करे ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और घोटाले के दोषी बच न पाएं। उन्होंने यह भी कहा थी कि सीबीआई से मामले की जांच इसलिए कराई जा सकती है क्योंकि टी-शर्ट की खरीद का मामला दो राज्यों रांची और पंजाब से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed