फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand FIR lodged against Tablighi Jamaat member for violation of lockdown in Dumka

झारखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 13

Thu, 09 Apr 2020 09:14 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand FIR lodged against Tablighi Jamaat member for violation of lockdown in Dumka
कोरोना वायरस: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। - फोटो : PTI

झारखंड में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या एक दिन में ही तिगुनी हो गई है, जबकि बोकारो में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। रोगियों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटे लोगों की भी अधिक संख्या है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य में कोरोना से पहली मौत बोकारो के गोमिया प्रखंड में साड़म में बृहस्पतिवार सुबह हुई। एक 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर बोकारो में ही बांग्लादेश और फिर दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में गई कोरोना संक्रमित महिला की दो पोतियां और उसका देवर भी कल देर रात कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कल देर रात रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे लोगों के कारण कोरोना संक्रमित पांच नए लोगों का पता चला है जिससे रांची में ऐसे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब सात हो गई है।

यहीं से 31 मार्च को राज्य का पहला कोरोना संक्रमित मामला उस समय पाया गया था जब निजामुद्दीन मरकज से लौटी एक मलेशियाई महिला हिंदपीढ़ी की बड़ा मस्जिद से कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे यहां रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में पहले से ही एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया जा चुका है।

राज्य में अब कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या चार से बढ़कर यकायक 13 हो गयी है जिनमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है तथा बारह अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित पाये गये 13 लोगों में 12 का कहीं न कहीं से दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से संबंध पाया गया है, जिसके चलते राज्य प्रशासन सतर्क हो गया है और जमात के शेष लोगों से शीघ्रातिशीघ्र सामने आकर जांच करवाने की अपील की गई है।

दुमका में तब्लीगी जमात के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलियाचक (नावाडीह) गांव निवासी तब्लीगी जमात के एक सदस्य के खिलाफ पृथकवास एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।


दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई.एस. रमेश ने बताया कि यह व्यक्ति स्थानीय स्तर पर जमात में शामिल रहता था। उसे दो अप्रैल को डीएमसीएच अस्पताल में इलाज करा कर घर में ही पृथक रहने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने लॉकडाउन और घर में पृथकवास का उल्लंघन किया, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed