फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand excise staff fitness test claims one more toll 16 news in hindi

Jharkhand: सिपाही भर्ती की दौड़ युवकों के लिए बन रही मौत का रास्ता? अब तक गई 16 अभ्यर्थियों की जान

Tue, 24 Sep 2024 08:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Sep 2024 08:38 AM IST
सार

झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग की ओर से राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए होने वाला शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) कई युवकों की जान ले चुका है। 

विज्ञापन
Jharkhand excise staff fitness test claims one more toll 16 news in hindi
सिपाही भर्ती की दौड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग की ओर से राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा युवकों के लिए अच्छी खबर की बजाय बुरी बनती जा रही है। इस परीक्षा के लिए होने वाला शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) कई युवकों की जान ले चुका है। दरअसल, रामगढ़ जिले के सांकी गांव के 30 वर्षीय आदिवासी युवक अन्नू बेदिया की साहिबगंज जिले में आबकारी कांस्टेबलों के लिए भर्ती परीक्षा के दौरान 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने के दौरान गिरने से मौत हो गई। इसी के साथ शारीरिक टेस्ट की वजह से जान गवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 हो गई है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट तैयार कर लाई जाएगी सच्चाई सामने: डीआईजी
डीआईजी (कार्मिक) नौशाद आलम ने कहा, 'हमने साहिबगंज एसपी को मामले की जांच के लिए एक टीम बनाने के लिए कहा है। सभी मौतों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मांगी है। उनमें से कुछ रिपोर्ट पहुंच आ चुकी हैं। एक एकीकृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।'
विज्ञापन


बेदिया 12 सितंबर को हुए थे बेहोश
पुलिस ने कहा कि बेदिया 12 सितंबर को दौड़ने के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत साहिबगंज के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मालदा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि उनकी टीम जांच में मालदा पुलिस के साथ सहयोग करेगी। 

परिवार का यह दावा
बेदिया के बड़े भाई संदीप का कहना है कि डॉक्टरों ने परिवार को जानकारी दी कि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाने की वजह से उनकी मौत हुई। परिवार ने दावा किया कि शव को गांव ले जाने में करीब18,000 रुपये खर्च हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed