फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Encounter between security forces and Naxalites in Palamu militants managed to escape Updates

Jharkhand: पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भागने में कामयाब हुए उग्रवादी

Thu, 19 Jan 2023 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची/मेदिनीनगर
पीटीआई, रांची/मेदिनीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Jan 2023 09:41 PM IST
सार

पुलिस ने एक एयर गन समेत कंबल, मोबाइल, टेंट के सामान सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। मुठभेड़ में टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर शशिकांत का दस्ता शामिल था।

विज्ञापन
Jharkhand Encounter between security forces and Naxalites in Palamu militants managed to escape Updates
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को जिला पुलिस-केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ मनातू थानाक्षेत्र के मिटार पिकेट के समीप बिसराव जंगल में हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से गोलियां चलने के बाद पुलिस सीआरपीएफ को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल में भाग निकले। पुलिस ने एक एयर गन समेत कंबल, मोबाइल, टेंट के सामान सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। मुठभेड़ में टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर शशिकांत का दस्ता शामिल था।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुठभेड़ 15 से 20 मिनट तक चली। उसके बाद उग्रवादी मौके से भाग खड़े हुए।  मुठभेड़ में जिला पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ 134 बटालियन शामिल थी। पुलिस-सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर शशिकांत का दस्ता देखा गया है। इसके बाद पुलिस उस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी पुलिस को देख उग्रवादियों ने गोलबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed