फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand elephants terror bokaro hazaribagh crops destroyed villagers in panic

Jharkhand: बोकारो और हजारीबाग में हाथियों का आतंक, गांवों में फसलें बर्बाद, ग्रामीण दहशत में

Thu, 25 Sep 2025 12:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

झारखंड में मानसून के दौरान हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। बोकारो के जंगल क्षेत्र में 42 और हजारीबाग के टाटीझरिया में 30 हाथियों का झुंड फसलों को रौंद रहा है और ग्रामीणों में दहशत फैला रहा है।

विज्ञापन
jharkhand elephants terror bokaro hazaribagh crops destroyed villagers in panic
झारखंड में हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में मानसून की बारिश लगातार जारी है, लेकिन इसी बीच हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। बोकारो और हजारीबाग जिलों में गजराजों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसानों की नींद उड़ गई है। हाथियों के झुंड ने फसलों को बर्बाद करने से लेकर ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलाने तक लोगों को परेशान कर रखा है। स्टील सिटी बोकारो के जंगल क्षेत्र में इन दिनों 42 हाथियों का विशाल झुंड डेरा डाले हुए है, जिसमें तीन छोटे हाथी भी शामिल हैं। यह दल आए दिन गांवों में घुसकर धान और मक्का की फसल रौंद रहा है। कई जगह खेत पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। किसान बार-बार वन विभाग से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन

वहीं हजारीबाग जिले के टाटीझरिया इलाके में भी 30 हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। हाथियों ने यहां के कई गांवों में तबाही मचाई है। टाटीझरिया निवासी किसान महेंद्र राम ने बताया कि सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों को अब भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। वे सरकार से तात्कालिक मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हाथियों की दहशत इतनी बढ़ गई है कि लोग खेतों की रखवाली के लिए रातभर जाग रहे हैं। गांवों में महिलाएं और बच्चे भी भय के माहौल में जी रहे हैं। किसान कह रहे हैं कि मेहनत और लागत से तैयार फसल पलभर में बर्बाद हो जा रही है।

विज्ञापन

वन विभाग की नजर लगातार हाथियों की गतिविधियों पर है। बोकारो और हजारीबाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी संदीप शिंदे ने कहा –

विज्ञापन
विज्ञापन

“हाथियों की गतिविधियों पर हमारी टीम नजर रख रही है। ग्रामीण सतर्क और सजग रहें। हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि हाथियों को आबादी से दूर रखा जा सके।”

गौरतलब है कि दो-तीन दिन पहले रामगढ़ जिले में भी हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए था। वहां से खदेड़े जाने के बाद यह झुंड बोकारो और हजारीबाग की ओर निकल आया। बोकारो में जंगलों और गांवों में फैले 42 हाथियों में से कुछ हाथी अब हजारीबाग के टाटीझरिया क्षेत्र में जम गए हैं। लगातार हाथियों के आने-जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। गांव के चौक-चौराहों पर हाथियों के झुंड को लेकर चर्चा का माहौल है। बच्चे घरों से बाहर खेलने नहीं निकल पा रहे हैं।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश और जंगलों में भोजन की कमी के कारण हाथी अब गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। फसलें उनके लिए आसान भोजन का साधन बन गई हैं। विशेषज्ञों ने सरकार को सुझाव दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को त्वरित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed