Jharkhand Polls: कल्पना सोरेन का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा- प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर उड़ाने की नहीं दी अनुमति
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। इस बीच नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। ताजा घटनाक्रम में कल्पना सोरेन ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया। कहा कि आयोग ने प्रचार के लिए उनके हेलीकॉप्टर को उड़ाने की अनुमति नहीं दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग ने उनके चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कल्पना ने कहा कि कोई भी ताकत झारखंड में झामुमो को सत्ता में लौटने से नहीं रोक सकती। यह आरोप उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर निर्वाचन क्षेत्र के मौलानगर मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान लगाया।
हालांकि, झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ओडिशा के पास भारतीय वायुसेना के विमानों की आवाजाही के कारण हेलीकॉप्टर को घाटशिला में लगभग एक घंटे तक रोका गया था। इस मामले में एक अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
कल्पना ने भाजपा पर भी साधा निशाना
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि लड़कियां शिक्षित हों और शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत हों। उन्होंने दावा किया कि यही कारण है कि भाजपा ने अपने शासनकाल में राज्य के स्कूलों को बंद कर दिया था। सिर्फ यह दिखावा किया कि वह झारखंड के लोगों की भलाई चाहती है।
गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक राज्य में शासन किया, लेकिन आदिवासी समुदाय और उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। दूसरी तरफ, हेमंत सोरेन सरकार ने 40 लाख लोगों को पेंशन और 25 लाख लोगों को घर दिए।
अमीरों-व्यापारियों की पार्टी भाजपा: कल्पना
कल्पना सोरेन ने भाजपा को अमीरों और व्यापारियों की पार्टी बताया और कहा कि भाजपा आदिवासी शब्द से नफरत करती है। हमारी संस्कृति और पहचान को खत्म करना चाहती है। झामुमो नेता ने सवाल किया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आदिवासी धर्म 'सरना कोड' को अभी तक क्यों मान्यता नहीं दी। इस दौरान कल्पना सोरेन ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार सोना राम सिंकू को वोट देने की अपील की।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.