{"_id":"67260c435b7a1f355a01c0d7","slug":"jharkhand-election-2024-assam-cm-himanta-biswa-sarma-claim-news-in-hindi-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए लड़ा जा रहा', असम CM का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए लड़ा जा रहा', असम CM का दावा
Sat, 02 Nov 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:56 PM IST
सार
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि दावा किया कि राज्य के कुछ इलाकों में हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
झारखंड में इस महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से ठीक पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने हिंदुओं से सनातन की रक्षा करने की अपील की।
भाजपा नेता ने कहा, "यह विधानसभा चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए है। हम हिंदू हैं, हम हिंदू थे और हम हिंदू रहेंगे। अब सनातन को बचाने के लिए एकजुट होने का समय आ गया है।" उन्होंने दावा किया कि झारखंड के कुछ इलाकों में हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। सीएम सरमा ने कहा, "हिंदुओं ने भारत की रक्षा की है। हमें जय श्री राम का नारा लगाने के लिए एकजुट होना चाहिए।" बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन