फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Education Minister Ramdas Soren on ventilator support, condition critical

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटिलेटर सपोर्ट पर, हालत नाजुक

Sun, 03 Aug 2025 03:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

झारखंड के शिक्षा मंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल लाया गया।
 

विज्ञापन
Jharkhand Education Minister Ramdas Soren on ventilator support, condition critical
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की हालत फिलहाल बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) पर रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शनिवार से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और विशेषज्ञों की बहु-अनुशासनात्मक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


62 वर्षीय रामदास सोरेन शनिवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर तत्काल इलाज के लिए दिल्ली लाया गया। प्रारंभिक जांच में उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचकर रामदास सोरेन का हालचाल जाना और इलाज कर रहे डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "आदरणीय रामदास दा झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। उन्होंने संघर्ष से हर चुनौती को पार किया है, और इस बार भी वह विजयी होंगे। मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे और इलाज की निगरानी की। उन्होंने बताया कि बाथरूम में गिरने से रामदास सोरेन के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे मस्तिष्क में आंतरिक रक्तस्त्राव हुआ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा,"झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और जेएमएम के साहसी सिपाही आदरणीय रामदास सोरेन जी दिल्ली में उपचाराधीन हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed