फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passes away in Chennai says CM Hemant Soren Latest News Update

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Thu, 06 Apr 2023 03:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 03:51 PM IST
सार

जगरनाथ महतो के परिवार में उनका एक पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं। वह गिरिडीह के डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार बार विधायक रहे।

विज्ञापन
Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passes away in Chennai says CM Hemant Soren Latest News Update
जगरनाथ महतो - फोटो : फेसबुक

विस्तार

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 57 वर्ष के थे। कोरोना काल में वे वायरस की चपेट में आ गए थे। इस वजह से नवंबर 2020 में उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले दिनों अस्वस्थ्य महसूस होने के बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें चेन्नई ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह उनका निधन हो गया। उनके सम्मान में झारखंड सरकार ने छह अप्रैल से दो दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा
झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक भी महतो के असामयिक निधन से स्थगित कर दी गई। इस संबन्ध में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने सूचना जारी की है। साथ ही आज से राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राज्य में कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे।

गिरिडीह के डुमरी से चार बार विधायक रहे
इससे पूर्व चेन्नई स्थित एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल के चिकित्सक डा. अपार जिंदल ने बताया कि महतो ने गुरुवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। जगरनाथ महतो के परिवार में उनका एक पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं। वह गिरिडीह के डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार बार विधायक रहे।

रघुवर दास ने जताया दुख
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विनम्र और मृदुभाषी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की स्तब्ध करने वाली सूचना मिली। इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है। टाइगर के नाम से विख्यात जगरनाथ दा के जाने से झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना संभव नहीं होगा।


पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी: मरांडी
भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed