{"_id":"5f7700238ebc3e9bae32b5ba","slug":"jharkhand-education-experiment-teacher-draw-blackboards-on-walls-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी जारी रहे बच्चों की पढ़ाई, इसलिए दीवारों पर बनवा दिए ब्लैकबोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी जारी रहे बच्चों की पढ़ाई, इसलिए दीवारों पर बनवा दिए ब्लैकबोर्ड
Fri, 02 Oct 2020 03:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 02 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
दीवार पर बने ब्लैकबोर्ड से पढ़ाई करते बच्चे
- फोटो : twitter.com/NITIAayog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस आया तो साथ में लॉकडाउन लेकर आया। अब भले ही समय के साथ राहतें दी जा रही हैं, लेकिन करीब तीन महीने का समय देश ने ऐसा गुजारा जिसमें हर आम-खास गतिविधि पर प्रतिबंध था, फिर चाहे वह पढ़ाई हो या कोई और काम। लेकिन, मन में लगन हो तो कितना भी कठिन काम क्यों न हो रास्ता जरूर निकल आता है। यही सिद्ध किया झारखंड के गांव में एक शिक्षक ने, जो लॉकडाउन में भी बच्चों को पढ़ाते नजर आए।
विज्ञापन
झारखंड के दुमका जिले के जड़मुंडी में डूमरथार गांव में स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक सपन कुमार ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए नया तरीका निकाल लिया। स्कूल बंद होने के चलते उन्होंने बच्चों के घरों की दीवार पर ब्लैकबोर्ड बनवा दिए, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर न पड़े। सपन कुमार की इस पहल की तारीफ अधिकारी तो कर ही रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी उन्हें खासा प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुमका जिले की कलेक्टर राजेश्वरी बी ने सपन के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके इस प्रयोग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को देख नीति आयोग ने भी सपन कुमार की तारीफ की। नीति आयोग ने भी इसकी तस्वीर शेयर करते हुए इस अनोखी योजना और उनकी लगन की तारीफ की। पढ़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का भी पालन किया जाता है। सपन कुमार माइक लेकर दूर-दूर बैठे बच्चों को पढ़ाते हैं।