फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand education experiment, teacher draw blackboards on walls for students

लॉकडाउन में भी जारी रहे बच्चों की पढ़ाई, इसलिए दीवारों पर बनवा दिए ब्लैकबोर्ड

Fri, 02 Oct 2020 03:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 02 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand education experiment, teacher draw blackboards on walls for students
दीवार पर बने ब्लैकबोर्ड से पढ़ाई करते बच्चे - फोटो : twitter.com/NITIAayog

कोरोना वायरस आया तो साथ में लॉकडाउन लेकर आया। अब भले ही समय के साथ राहतें दी जा रही हैं, लेकिन करीब तीन महीने का समय देश ने ऐसा गुजारा जिसमें हर आम-खास गतिविधि पर प्रतिबंध था, फिर चाहे वह पढ़ाई हो या कोई और काम। लेकिन, मन में लगन हो तो कितना भी कठिन काम क्यों न हो रास्ता जरूर निकल आता है। यही सिद्ध किया झारखंड के गांव में एक शिक्षक ने, जो लॉकडाउन में भी बच्चों को पढ़ाते नजर आए। 

विज्ञापन


झारखंड के दुमका जिले के जड़मुंडी में डूमरथार गांव में स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक सपन कुमार ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए नया तरीका निकाल लिया। स्कूल बंद होने के चलते उन्होंने बच्चों के घरों की दीवार पर ब्लैकबोर्ड बनवा दिए, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर न पड़े। सपन कुमार की इस पहल की तारीफ अधिकारी तो कर ही रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी उन्हें खासा प्रोत्साहन मिल रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुमका जिले की कलेक्टर राजेश्वरी बी ने सपन के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके इस प्रयोग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को देख नीति आयोग ने भी सपन कुमार की तारीफ की। नीति आयोग ने भी इसकी तस्वीर शेयर करते हुए इस अनोखी योजना और उनकी लगन की तारीफ की। पढ़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का भी पालन किया जाता है। सपन कुमार माइक लेकर दूर-दूर बैठे बच्चों को पढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed