फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand dumka woman gang raped by 17 people in front of her husband

17 लोगों ने महिला संग किया सामूहिक दुष्कर्म, बिहार की डिप्टी सीएम बोलीं- कानून का सख्ती से हो पालन

Thu, 10 Dec 2020 07:24 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार संभव Updated Thu, 10 Dec 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
jharkhand dumka woman gang raped by 17 people in front of her husband
सांकेतिक चित्र
झारखंड के दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को 17 लोगों ने अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों को तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन


बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर कहा, 'यह झारखंड सरकार की भी गलती है। कानून बनाए जाते हैं और उन्हें सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। दोषियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए और पीड़िता को न्याय दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन




दुमका सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने झारखंड डीजीपी को लिखा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में दो महीने में जांच पूरी करने के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। एनसीडब्ल्यू मामले में विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट भी चाहता है।

साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति ने बताया कि उनके गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वह रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में नशे में धुत खड़े 17 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। साथ ही, उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी। 

एक आरोपी की हुई पहचान

पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को पहचानने से उसने इनकार कर दिया। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

भाजपा ने सरकार को घेरा

दुमका गैंगरेप पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इसे जंगलराज नहीं कहेंगे, तो क्या कहेंगे? बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनकी इज्जत लगातार लूटी जा रही है। दरिंदगी की सारी हदें पार हो रही हैं। ऐसे वहशी दरिंदों के मन से कानून का खौफ निकल रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed