फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand dumka and bermo assembly seat election campaign stopped voting on three november

झारखंड : दुमका और बेरमो विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, तीन नवंबर को मतदान

Mon, 02 Nov 2020 08:06 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका/बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका/बोकारो Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 02 Nov 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
jharkhand dumka and bermo assembly seat election campaign stopped voting on three november
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

झारखंड की दुमका सुरक्षित और बेरमो विधानसभा सीटों पर रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम चुका है और अब तीन नवंबर को दोनों सीटों के लिए मतदान होगा। दुमका (सु0) विधानसभा उप चुनाव तीन नवंबर को होना है, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में नेताओं की ताबड़तोड़ सभाओं का आयोजन किया और जनसंपर्क अभियान चलाया।

विज्ञापन



राजग की तरफ से भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबुलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद निशिकांत दूबे सहित अनेक नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी। दूसरी ओर झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत के लिये स्वयं उनके बड़े भाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा प्रमुख रूप से मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता के अलावा रामेश्वर ऊरांव, बन्ना गुप्ता, राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव आदि ने प्रचार किया।
विज्ञापन


इस विधानसभा सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,26,210 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,24,510 है और रक्षा सेनाओं में कार्यरत मतदाता 274 हैं जो भाजपा, झामुमो सहित कुल 12 उमीदवारों के भाग्य का फैसला तीन नवंबर को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विधानसभा में दुमका से स्वयं हेमंत सोरेन चुनाव लड़े थे जिन्होंने 81,007 मत पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की लुईस मरांडी को हराया था जो राज्य की कल्याण मंत्री थीं। लुईस मरांडी को कुल 67,818 मत मिले थे। तब कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे।


इसी प्रकार बोकारो जिले में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए भी चुनाव प्रचार रविवार की शाम पांच बजे थम गया। रविवार शाम को चुनाव प्रचार थमने के पहले यूपीए गठबंधन के कार्यकर्ता और एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया था। यहां भी तीन नवंबर को मतदान होगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed